भोजशाला में भी मिलीं हिंदू देवी-देवताओं की 39 मूर्तियां, सर्वे के बाद बड़ा दावा

धार भोजशाला में हाईकोर्ट के आदेश के बाद एएसआई ने 98 दिनों तक सर्वे किया गया। बताया जा रहा है कि सर्वे के दौरान ऐसे कई सबूत मिले हैं जिससे इसके मंदिर या मस्जिद होने पर फैसला हो सकता है। हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई 4 जुलाई को होनी है। इस बीच दावा किया जा रहा है कि सर्वे के दौरान  39 टूटी हुई मूर्तियों सहित कम से कम 1,710 अवशेष पाए गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सर्वे के दौरान मिली मूर्तियों में वाग्देवी (सरस्वती), महिषासुर मर्दिनी, गणेश, कृष्ण, महादेव, ब्रह्मा और हनुमान की प्रतिमाएं शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *