बेटे ने मां को जिंदा जलाया, चीखती रही….बनाता रहा वीडियो, मौत, जाने क्या था पूरा मामला

अलीगढ़ से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आ रही है। जहां बेटे ने मां को जिन्दा जिन्दा जलाकर मार डाला। खैर थाने में बेटे ने अपनी मां को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिसमें महिला 80 प्रतिशत जल गई। अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बेटे को हिरासत में ले लिया है।

क्या था पूरा मामला?

बता दें कि जरकन नगरिया निवासी हेमलता के पति राजकुमार की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। पति के मौत के बाद से संपत्ति के बंटवारे को लेकर पति के भाई, मामा और बच्चों में विवाद चल रहा था। महिला ने खैर थाने में मारपीट और छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला के भाई का आरोप है कि बहन के आरोपों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। बल्कि उसपर ही समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। आज जब महिला अपने बेटे के साथ थाने में पहुंची तो फिर से उसपर समझौते का दबाव बनाया जाने लगा।

अलीगढ़ एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि, एक महिला जिसका नाम हेमलता नाम है, जिसे उसके बेटे ने थाने मे आग लगा दी। इसके बाद जांच में पता चला कि, महिला का उसके पति के परिवार वालों से जमीनी विवाद चल रहा है। इसको लेकर उनसे एफआईआर भी दर्ज करवाई थी, जिसमें चार्जशीट लग चुकी है। आज दोनों पक्षों को बुलाया गया था। मकान को लेकर समझौता करवाना था। दोनों में पैसे को लेकर विवाद हुआ। जिससे बात नहीं बन पाई। महिला उठकर बाहर आई और बेटने लाइटर से आग लगा दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *