दिवंगत शिक्षक पवन कुमार गुप्ता की स्मृति में वृक्षारोपण किया

झांसी ।जनपद झाँसी में स्वर्गीय पवन कुमार गुप्ता की स्मृति में बीएसए कार्यालय में बेसिक शिक्षा अधिकारी सुश्री नीलम यादव, खंड शिक्षा अधिकारी प्रसून जैन,स्व० पवन की धर्मपत्नी रुचि गुप्ता , टीचर्स सेल्फ केयर टीम एवं शिक्षकों के सहयोग से वृक्षारोपण करवाया गया। स्वर्गीय पवन कुमार गुप्ता प्राथमिक विद्यालय पुराना भानपुरा ब्लॉक मऊरानीपुर में प्रधान अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान समय में दिवंगत शिक्षक साथी पवन गुप्ता के परिवार का टीचर्स सेल्फ केयर टीम के माध्यम से प्रदेश भर के ढाई लाख से ज्यादा शिक्षक आर्थिक सहयोग कर रहे हैं।वृक्षारोपण कार्यक्रम में टीचर्स सेल्फ केयर टीम के जिला अध्यक्ष कुलदीप यादव जिला प्रवक्ता रूपम शर्मा, जिला सहसंयोजक मनोज शर्मा ,धर्मेंद्र सेन , राजीव पाठक, ब्लॉक बड़ागांव संयोजक संगीता सिंह, बबीना ब्लॉक संयोजक अलका गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन जिला अध्यक्ष रसकेंद्र गौतम, दिनेश विद्रोही , प्रेमलता गुप्ता मनीष गोस्वामी डॉक्टर मनोज सोनी रसकेंद्र गौतम रोहित निरंजन, नीरज जी, मंजू जी, बामोर ब्लॉक संयोजक विनोद रायकवार ब्लॉक संरक्षक विकास सोनी ,नीरज राठौर ,रविंद्र जैन, विनोद कुमार हैबतपुर, ब्लॉक मोठ प्रवक्ता अश्विनी नामदेव, बंगरा ब्लॉक संयोजक प्रवीण कुमार अग्रवाल, निधि गुप्ता, अरुण गुप्ता, पवन कुमार पांडेय, कीर्ति गुप्ता, मणिकांत गुप्ता, शिवा यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *