टीम योगी का अहम चेहरा मनोज कुमार ने संभाला यूपी के नए मुख्य सचिव का पदभार, पहले से जुड़ी हैं कई उपलब्धियां

मनोज कुमार सिंह ने रविवार को दुर्गा शंकर मिश्रा की जगह यूपी के नए मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्य भार ग्रहण करने से कुछ घंटे पहले ही मनोज कुमार के नाम का ऐलान किया गया था। टीएम योगी का अहम चेहरा मनोज कुमार सिंह की गिनती ‘परफॉर्मर’ के रूप में होती है। सीएम योगी के मंत्री ‘डिलीवरी ऑन टाइम’ के मंत्र को मनोज कुमार ने एक तरह से आत्मसात किया है। मनोज कुमार ‘कुंभ से लेकर कोविड’ और ‘एग्रीकल्चर से लेकर इंडस्ट्री’ तक योगी के विजन को साकार किया है। 2019 कुंभ में नोडल अधिकारी बनाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *