NDA में शामिल होंगे या INDIA के साथ रहेंगे उद्धव ठाकरे? NCP नेता ने खोल दिया राज

शिवसेना (यूबीटी) ने हाल ही में संपन्न चुनावों में महाराष्ट्र में नौ लोकसभा सीटें जीतीं जो भाजपा के बराबर है। जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले उसके प्रतिद्वंद्वी गुट ने सात सीटें जीतीं हैं। एनसीपी नेता ने कहा कि उन्होंने ठाकरे से मुलाकात की और महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी।

 लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद गुरुवार को उद्धव ठाकरे गुट ने यह साफ कर दिया है वह एनडीए में शामिल नहीं होंगे। महाराष्ट्र एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने गुरुवार को कहा कि प्रमुख उद्धव ठाकरे सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए में शामिल नहीं होंगे।

शिवसेना (यूबीटी) ने हाल ही में संपन्न चुनावों में महाराष्ट्र में नौ लोकसभा सीटें जीतीं, जो भाजपा के बराबर है। जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले उसके प्रतिद्वंद्वी गुट ने सात सीटें जीतीं हैं। जयंत पाटिल ने कहा कि उन्होंने ठाकरे से मुलाकात की और महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी, जहां विपक्षी गुट ने 48 में से 30 सीटें जीतीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *