रामलला की मूर्ति बनाने वाले अरुण योगीराज को अमेरिका ने क्यों नहीं दिया वीजा? परिवार ने बताई वजह

अयोध्या में राम मंदिर में स्थापित रामलला की मूर्ति बनाने वाले प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज (Arun Yogiraj) को अमेरिका ने वीजा देने से इनकार कर दिया है। वह 30 अगस्त से एक सितंबर तक वर्जीनिया में ग्रेटर रिचमंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले 12वें AKKA विश्व कन्नड़ सम्मेलन में भाग लेने जाने वाले थे।

योगीराज ने कर ली थी सभी तैयारियां

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, परिवार के लोगों ने योगीराज को वीजा नहीं दिए जाने पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि योगीराज की पत्नी विजेता पहले ही अमेरिका पहुंच गई हैं और योगीराज को वीजा नहीं मिलना दुखद है। उन्होंने कहा कि योगीराज ने इसके लिए सभी तरह की तैयारियां भी कर ली थी, लेकिन ऐन मौके पर वीजा नहीं मिला।

क्यों खारिज हुआ वीजा

परिजनों ने बताया कि योगीराज का अमेरिका जाने का उद्देश्य सिर्फ सम्मेलन में शामिल होना था और इसके तुरंत बाद वापस भारत आना था। योगीराज 20 दिनों की अमेरिका यात्रा पर जाने वाले थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि योगीराज का वीजा आवेदन किस कारण खारिज हुआ है, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने कहा कि योगीराज ने वीजा के लिए आवेदन किया था, फॉर्म में सभी कॉलम भी सही भरे थे और इसके लिए सभी तरह के दस्तावेज भी दिए थे। इसके बाद भी उनका आवेदन खारिज कर दिया गया। इसका कारण पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *