प्राइवेट पार्ट काटा, दोनों आंखें फोड़ी, हाथ-पैर बांधकर तलाब में फेंका, बाराबंकी में युवक की बेरहमी से हत्या

बाराबंकी से एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां 35 साल के युवक की दोनों आंखे निकाली हुईं थी, प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था और हाथ-पैर बांधकर तलाब में फेंक दिया था. मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां 35 साल के युवक का प्राइवेट पार्ट काटकर उसकी हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतक के पिता ने गांव के ही कुछ युवकों पर किडनैप कर हत्या का आरोप लगाया है. पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह घटना जिले की हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानखेड़ा गांव की है. यहां रहने वाले 35 वर्षीय गोविंद का शव बुरी हालत में ग्रामीणों को मिला था. बता दें, युवक की दोनों आंखे निकली हुईं थी, प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था और हाथ-पैर बांधकर तलाब में फेंक दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *