Nirjala ekadashi: कल निर्जला एकादशी पर राशिनुसार करें इन चीजों का दान, बढ़ेगा धन-धान्य

Nirjala ekadashi daan 2025: ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहते हैं। निर्जला एकादशी को भीमसेनी या पांडव एकादशी के नाम से जानते हैं। यह व्रत सभी एकादशी का फल प्रदान करने वाला माना गया है। इस साल निर्जला एकादशी 06 जून, शुक्रवार को है। मान्यता है कि निर्जला एकादशी के दिन राशिनुसार कुछ चीजों का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। जानें निर्जला एकादशी पर राशिनुसार क्या दान करें।

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए लाल फल, मसूर दाल, तांबे का बर्तन, वस्त्र व गुड़ का दान शुभ माना गया है।

2. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को दूध, दही, मिश्री, सफेद पुष्प व चावल का दान लाभकारी रहेगा।

3. मिथुन राशि मिथुन राशि वालों को मौसमी फल, मूंग दान व तुलसी का पौधा दान करना चाहिए।

4. कर्क राशि कर्क राशि वालों को सफेद चंदन, खीर का दान करना चाहिए।

5. सिंह राशि– सिंह राशि वालों के लिए पीले रंग के वस्त्र, केसर, सूरजमुखी के फूल व गेहूं आदि का दान करना शुभ रहेगा।

6. कन्या राशि कन्या राशि वालों को वस्त्र, सामर्थ्यनुसार धन व तुलसी का पौधा दान करना चाहिए।

7. तुला राशि तुला राशि वालों को वस्त्र, सफेद पुष्प, दूध व चीनी का दान करना चाहिए।

8. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को गुड़, लाल वस्त्र, चंदन व अनार का दान लाभकारी रहेगा।

9. धनु राशि धनु राशि वालों को मौसमी फल, किताबें, चने की दाल व पीले वस्त्र का दान करना चाहिए।

10. मकर राशि– मकर राशि वालों के लिए काले वस्त्र, लोहे के बर्तन व तेल का दान शुभ रहेगा।

11. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को सूती वस्त्र, काले तिल, उड़द दाल व धन का दान शुभ रहेगा।

12. मीन राशि मीन राशि वालों के लिए हल्दी, चने की दाल, पीले फल व केसर आदि का दान करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *