सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर बोले भाई लव सिन्हा- मेरा इन्वॉल्वमेंट नहीं…

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की सुगबुगाहट तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी शादी की डेट आ गई है वहीं घरवालों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं। पिता शत्रुघ्न सिन्हा के बाद अब सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा इस मैटर पर बोले हैं। खबरें हैं कि 23 जून को मुंबई में जहीर और सोनाक्षी शादी करने वाले हैं। इसमें करीबी ही शामिल होंगे। यह भी कहा जा रहा है कि लोकसभा इलेक्शन की वजह से शादी टाल दी गई थी।

भाई को नहीं पता

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लव सिन्हा ने सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी पर जवाब दिया, मैं इस वक्त मुंबई से बाहर हूं। अगर यह छप रही खबरों के बारे में है तो मेरा कोई कमेंट या इन्वॉल्वमेंट नहीं है।

बेटी नहीं करेगी गैरकानूनी काम

जूम से बातचीत में जब सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा गया था तो वह बोले थे, मैं इस समय दिल्ली में हूं। इलेक्शन के बाद यहीं आ गया था। अपनी बेटी के प्लान्स के बारे में मेरी बात किसी से नहीं हुई है। अगर आपका सवाल है कि क्या उसकी शादी हो रही है तो उसने मुझे इस बारे में अभी तक कुछ नहीं बताया। मैं भी उतना ही जानता हूं जितना मीडिया में पढ़ा है। हमें बेटी के पैसले पर भरोसा है। वह भी गैरसंवैधानिक या गैर कानूनी फैसला नहीं करेगी।

हो चुकी है शादी?

जूम की ही एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी की एक दोस्त ने बताया कि उसे 23 जून की शाम का इन्विटेशन मिला है। इसमें शादी की डेट का जिक्र नहीं है। उनकी जानकारी के मुताबिक दोनों की रजिस्टर्ड शादी हो चुकी है या 23 जून की सुबह होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *